Frequently Asked Questions
1. क्या युवा भागीदारी मंच में विभिन्न स्तरों पर सदस्यता मिलती है?
A. मंच में एक सामान्य सदस्यता है, लेकिन अगर आप सक्रिय रूप से मंच की गतिविधियों में भाग लेते हैं और नेतृत्व दिखाते हैं, तो आपको कोर टीम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
2. मंच में कितने सदस्यों को सदस्यता मिल सकती है?
A. मंच में प्राथमिक तौर पर 25 सदस्यों को सदस्य बनाया जा रहा है, लेकिन मंच में सदस्यों की संख्या सीमित नहीं है।
3. क्या मंच की गतिविधियों में शामिल होने के लिए मुझे किसी विशेष कौशल या अनुभव की आवश्यकता है?
A. नहीं, मंच में शामिल होने के लिए किसी विशेष कौशल या अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
4. क्या मंच में शामिल होने के बाद मुझे किसी प्रकार का प्रमाणपत्र या पुरस्कार मिलेगा?
A. जी हाँ, मंच में सक्रिय और समर्पित रूप से भाग लेने वाले सदस्यों को समय-समय पर प्रमाणपत्र, पुरस्कार और मान्यता दी जाती है।
5. क्या मंच में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी होगी?
A. प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर बनने वाले युवा भागीदारी मंच में प्रमुख पाँच पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।
6. मंच के पदाधिकारियों का चुनाव कैसे होगा?
A. मंच के सभी पदाधिकारियों का चुनाव प्रत्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होगा।
7. क्या महिलाओँ के लिए कोई विशेष युवा भागीदारी मंच बनाया गया है?
A. हाँ, महिलाओँ के लिए एक विशेष युवा भागीदारी मंच बनाया गया है।
8. क्या मंच में शामिल होने के बाद मुझे किसी प्रकार की राजनीतिक पदोन्नति मिलेगी?
A. पदोन्नति का निर्णय आपकी भागीदारी और समर्पण पर निर्भर करेगा।
9. क्या मंच के सदस्य कांग्रेस पार्टी की चुनावी गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं?
A. मंच के सदस्य कांग्रेस पार्टी के चुनावी प्रचार, वॉलंटियरिंग, और जन जागरूकता अभियान में शामिल हो सकते हैं।
10. क्या मंच के सदस्य अपनी विचारधारा को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकते हैं?
A. हाँ, मंच के सदस्य अपनी विचारधारा और राय स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकते हैं, बशर्ते वे मंच के उद्देश्यों और मूल्यों के अनुरूप हों।
11. क्या मंच के सदस्य किसी अन्य संगठन में भी भाग ले सकते हैं?
A. मंच के सदस्य किसी अन्य सामाजिक या राजनीतिक संगठन में भी भाग ले सकते हैं, बशर्ते वह संगठन मंच के उद्देश्यों के विरोध में न हो।
12. क्या मंच के सदस्य केवल चुरहट में ही कार्य कर सकते हैं?
A. युवा भागीदारी मंच चुरहट में विशेष रूप से सक्रिय है, लेकिन इसके सदस्य अन्य स्थानों से भी डिजिटल आर्मी के माध्यम से मंच की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
13. राहुल भैया की डिजिटल आर्मी से कैसे जुड़ें?
A. राहुल भैया की डिजिटल आर्मी से जुड़ने के लिए आपको हमारी वेबसाइट के डिजिटल आर्मी सेक्शन में जाकर अपना विवरण भरना होगा।
14. क्या युवा भागीदारी मंच का कोई कार्यालय है?
A. वर्तमान में मंच का कोई स्थायी कार्यालय नहीं है, लेकिन हर ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय संपर्क के लिए व्यवस्था की जा रही है, और भविष्य में एक स्थायी कार्यालय भी खोला जाएगा।
15. क्या मंच के सदस्य को किसी प्रकार के ट्रैवल या यात्रा का खर्च उठाना पड़ता है?
A. हाँ, मंच के सदस्य को कुछ यात्रा संबंधी खर्च स्वयं उठाने पड़ सकते हैं, हालांकि, कुछ विशेष आयोजनों में मंच यात्रा खर्चों का समायोजन भी करता है।